सरकार क्या बनिए की दूकान है ?


अन्ना हजारे का यह बयान हमारे देश की उन लाखो जनता को आहात करता है जो भारत की ८० % अर्थव्यवस्था को सम्हालती है | हम व्यापार करने वाले लोग सच्चे नहीं होते हमारे में देश प्रेम नहीं होता हम भावनात्मक रूप से नहीं सोचते ? अन्ना का यह बयान ऐसे लोगो को संदेह के घेरे में ला के खडा कर दिया है - अन्ना आप भूल जाते है की आपके आंदोलन में हम व्यापारियों का अहम योगदान रहा है ,आपके द्वारा बंद के अपील का सबसे अधिक प्रभाव हम पर ही पड़ता है | अन्ना आपके आंदोलन से जुड़े लोगो से आप पूछे की आप लोग अपने जीवनयापन के लिए क्या करते है ? सुने अधिकतम लोगो का जवाब |
श्रीमान् अन्ना आप जिस सरकार को बनिए की दूकान कह रहे है आपको याद रखना चाहिए की वो जनता द्वारा चुनी गयी है और इस लोकतान्त्रिक व्यवस्था में आप के द्वारा ऐसा कहा जाना राजतन्त्र की ओर आपके झुकाव को इंगित करता है |
क्रमशः .............

No comments

Powered by Blogger.