हम आपके हैं कौन


राजा पलट जाता है
नेता पलट जाता है
देश का तख्त्ता पलट जाता है
प्रेमिका क्यों बचे
वो भी पलट जाती है

इसी बीच एक गाना हीट हो जाता है
हम आपके है कौन

इतने नफरत इतने अलगाव में
इस गाने का हिट होना यह बतलाता है
राजा प्रजा और प्रेमिका को
इसका अर्थ बहुत भाता है
तभी तो शासन तीन साल से ज्यादा नहीं चल पाता है

प्रेमी प्रेमिका से धोखा खा जाता है
गरीब रात को भूखा सो जाता है
इतने में नेता को हम आपके है कौन
सुनते पाया जाता है

हम अपना दर्द किसे सुनायेंगे
जब अपनों को ही हम आपके है कौन सुनते पाएंगे

सलमान इतना हीट क्यों है
अब समझ आया
लडकियां उसके लिए फिट है
कुछ लोगो के चेहरे उन से मिल जाते है
इस लिए कुछ लोग उन पर मर जाते है

हम उनको प्रेम की परिभाषा समझाते है
लड़किया हमको सलमान का चेहरा दिखलाते है

समझ में अब आया दुनिया इतनी रंगीन क्यों है
प्रेमी ह्रदय तो अदृश्य होता है
मुखमंडल में सूर्य सा तेज होता है
मुझे क्या
अपनों का समर्पण चाहिए
मिथ्या उनसे दूर चाहिए
ना करे वो प्रेम
हमारा ये भाग्य नहीं है
मगर हमे तुमसे प्रेम करने का अधिकार चाहिए

No comments

Powered by Blogger.